फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lekhpal and police team in Faizabad

Budaun News: लेखपाल व पुलिस टीम में मारपीट

Tue, 18 Nov 2025 09:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Nov 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal and police team in Faizabad
सूचना पर अस्पताल पहुंचे लेखपाल संघ के पदा​धिकारी। संवाद
बदायूं। पुलिस ने खनन कर मिट्टी ला रहे दो ट्रैक्टर-ट्राॅली मंगलवार को पकड़ ली। इसी दौरान एक लेखपाल वहां आए और कहा कि अनुमति के बाद वह अपने प्लाट में मिट्टी डलवा रहे हैं। इसी बात पर पुलिस व लेखपाल में मारपीट हो गई। पुलिस का आरोप है कि लेखपाल नशे में थे। वहीं लेखपाल का आरोप है कि पुलिस उनको पकड़कर चौकी ले गई। जहां पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। लेखपाल को अस्पताल में ले जाकर मेडिकल कराया गया। पुलिस का कहना है कि लेखपाल शराब के नशे में थे, जिसकी पुष्टि रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन


कुंवरगांव में तैनात एक लेखपाल का आरोप है कि मंगलवार को पड़ौवा गांव में बीएलओ का काम निपटाकर लौट रहे थे। रास्ते में मंडी समिति के पास उनके खेत में मिट्टी का भराव हो रहा था। उन्होंने बताया कि दो सिपाहियों ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी से इसकी अनुमति ले रखी है। इसी बात पर सिपाहियों से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि सिपाही उन्हें मंडी समिति पुलिस चौकी ले गए और वहां मारपीट की। बाद में उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया गया, जहां भी उनके साथ मारपीट की गई। छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस का आरोप है कि लेखपाल शराब के नशे में थे। मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली रोकने के बाद उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनको चौकी ले आए। नशे में वह गाली-गलौज कर रहे थे। जिसपर उनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। रिपोर्ट में एल्कोहॉल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने बाद लेखपाल संघ के अध्यक्ष भोजराज यादव और उपमंत्री रूपेंद्र शाक्य सहित कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लेखपाल के आरोपों का समर्थन किया और कहा कि इस तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार से जिलेभर के लेखपाल काम बंद करके आंदोलन करेंगे। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि लेखपाल शराब के नशे में थे और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed