फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lalkuan-Rajkot Holi special train will run from March 1

Budaun News: एक मार्च से चलेगी लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन

Thu, 12 Feb 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 12 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Rajkot Holi special train will run from March 1
उझानी। होली पर यात्रियों की भीड़ में इजाफा होने की संभावना के चलते रेलवे ने लालकुआं-राजकोट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक मार्च से 30 मार्च तक ट्रेन चलेगी। इसका बदायूं जिले के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

होली स्पेशल ट्रेन संख्या- 05045 एक मार्च रविवार को लालकुआं स्टेशन से दोपहर 12:35 बजे चलेगी। किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूं, सोरों, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कूचामन सिटी, मकरराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गसोटान, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़, रानीबाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, वांकानर स्टेशन पर स्टॉपेज के बाद राजकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन संख्या- 05046 दो मार्च सोमवार से राजकोट से तड़के 5:15 बजे चलकर 22:30 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसके स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज लालकुआं-राजकोट की तरह रहेंगे। घटपुरी के स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 30 मार्च तक पांच फेरों में चलेगी। स्पेशल ट्रेन का बदायूं जिले में महज शहर में ही स्टॉपेज है। उझानी से यात्रियों की काफी होने के बाद भी स्टॉपेज नहीं मिल पाया है। जबकि कासगंज जिले में दो स्टॉपेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed