फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kidnapped teenager found, accused arrested

Budaun News: अगवा की गई किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager found, accused arrested
कादरचौक के गांव मोहम्मदगंज में दिल्ली पुलिस की दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। दिल्ली पुलिस ने दबिश देते हुए दिल्ली से अगवा की गई किशोरी को बरामद कर लिया। अपहरण के आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। कादरचौक थाने में लिखा-पढ़ी के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
मूलरूप से संभल की रहने वाली किशोरी अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रहती है। उसके पड़ोस में ही अलीगढ़ का रहने वाला युवक रहता था। छह दिन पहले वह किशोरी को अगवा कर कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज स्थित अपनी ननिहाल में ले आया। उसने किशोरी को गांव के ही बाहर मक्का के खेत में बंधक बना लिया। किशोरी के परिजनों ने दिल्ली में ही उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस किशोरी और आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। बुधवार को युवक की लोकेशन गांव मोहम्मदगंज में मिली तो दिल्ली पुलिस यहां पहुंची। दिल्ली पुलिस ने कादरचौक पुलिस के साथ मोहम्मदगंज में दबिश दी, जहां मक्का के खेत से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली से किशोरी का अपहरण कर युवक यहां लाया था। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मक्का के खेत से किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed