फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Katra Sadtganj hearing now in case 10

कटरा सआदतगंज कांड में सुनवाई अब 10 को

Mon, 30 Mar 2015 11:58 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 30 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Katra Sadtganj hearing now in case 10
चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी। मामले में सुनवाई कर रहे स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में सीबीआई को पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी पेश करनी होगी। सोमवार को कोर्ट में सीबीआई और वादी पक्ष के वकीलों के बीच क्लोजर रिपोर्ट पर बहस हुई। वादी पक्ष के वकील एचएस नकवी ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को आधारहीन बताया। वहीं सीबीआई के वकील कुमार रजत ने वादी पक्ष के प्रोटेस्ट पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज में 27/28 मई की रात चचेरी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। परिवार वालों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए दो सिपाहियों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में जांच कर रही सीबीआई ने 11 दिसंबर को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करके दावा किया कि लड़कियों ने खुदकुशी की थी। 19 फरवरी को वादी पक्ष ने क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ कोर्ट में प्रोटेस्ट दिया। वादी पक्ष ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के नौ बिंदुओं पर सवाल उठाए। सोमवार को कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच क्लोजर रिपोर्ट और प्रोटेस्ट पर बहस हुई। वादी पक्ष ने सवाल उठाया कि बिना दोबारा पोस्टमार्टम के सीबीआई यह कैसे कह सकती है कि लड़कियों ने खुदकुशी की? दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सीबीआई को लड़कियों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed