{"_id":"56f7f3c34f1c1b4b42f14e61","slug":"kasturba-launched-the-annual-sports-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा की वार्षिक क्रीडा रैली का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा की वार्षिक क्रीडा रैली का शुभारंभ
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले दिन खो-खो, कबड्डी और दौड़ में छात्राओं ने किया प्रतिभाग
बेसिक शिक्षा विभाग के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। रैली का शुभारंभ सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने बॉ विद्यालयों में पढने वाली सभी छात्राओं को संबोधित किया। कहा बेटी समाज की आधार है। उन्होंने बॉ विद्यालयों में पढने वाली सभी छात्राओं को सभी सुविधाओं को देने और उन्हें योग्य बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के पहले दिन छात्राओं ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें वैलकम गीत के अलावा अरे द्वारपालों..., मैं रोशनी घर... की आदि कार्यक्रम मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा जिले में पहली बार बा विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का इस स्तर पर आयोजन किया गया है। छात्राओं को बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना ही हमारा उद्देश्य है इसके लिए विभाग बा विद्यालयों में पढने वाली सभी छात्राओं को बेहतर सुविधा दी जा रही है। इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन खो-खो, कबड्डी और दौड़ में छात्राओं ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी बा विद्यालयों की वार्डन और शिक्षिकाओं समेत पीटीआई और कोच मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में व्यायाम शिक्षक सुरजीत, सुदेश, अशोक, परमवीर, विनय, रामबहादुर, ज्योति सक्सेना ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता के दौरान डीसी कस्तूरबा सीमा रानी, गौरव सक्सेना, राम सरन मौर्य, लाल बाबू द्विवेदी, प्रवीन शुक्ला आदि ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
सुरक्षा के बंदोबस्त, सोलर लाइटें लगेंगी
कस्तूरबा विद्यालयों में जल्द ही सोलर लाइट लगेंगी यह जानकारी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने दी। उन्होंने बताया कि बा विद्यालयों में पढने वाली सभी छात्राओं की जिम्मेदारी प्रशासन की है ऐसे में उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जल्द ही जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सोलर लाइट लगाई जाएंगी।