{"_id":"577016664f1c1bc77379ac02","slug":"kashiram-examine-housing-allocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीराम आवास आवंटन की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीराम आवास आवंटन की होगी जांच
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीराम आवास आवंटन की जांच के साथ ही यह भी देखा जाएगा कि आवास जिस व्यक्ति के नाम है, वही रह रहा है अथवा कोई दूसरा। प्रदेश के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने जांच के आदेश देते हुए कहा है कि एक माह के अंदर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
विकास भवन स्थित सभाकक्ष में रविवार को विश्वकर्मा ने सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव सहित एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अन्य पिछड़े वर्गो के लिए सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की। जिले में 1957 काशीराम आवासों का निर्माण कराया गया था, जिसमें 862 आवास पिछड़ा वर्ग के लिए आवंटित हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि शादी अनुदान योजना के तहत जितने भी ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हों उन सभी की भलीभांति जांच करते हुए पात्रता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को दी गई दशमोत्तर छात्रवृत्ति, फीस प्रतिपूर्ति के संबंध में समीक्षा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ संतोष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडी, रविंद्र नाथ सिंह यादव, बीएसए प्रेम चंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक और डीआरओ बदलू प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-----
मत्स्य विभाग के पट्टों की जांच को भी कहा
मत्स्य विभाग के मौजूद अधिकारी द्वारा तालाब आवंटन की सटीक जानकारी न देने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी भी जांच कराए जाने को कहा।
-----
राशन कोटा में पिछड़ों के आरक्षण को चेताया
खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्र्तगत पिछड़ा वर्ग को आवंटित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की समीक्षा करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए आवंटित कोटे को ऐसा न हो कि दूसरे लोग चला रहें हों इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
-----
विभागों में आरक्षित कर्मियों की सूची नहीं मिली
विभागवार तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के आरक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार न होने के कारण समीक्षा नहीं हो सकी। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आवंटित लोहिया, इंदिरा आवास, समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कृषि, कुंभरी कला आदि के लिए आवंटन पट्टों की भी गहन समीक्षा की।