{"_id":"64edd55a455f00a845015296","slug":"kasganj-man-murdered-after-kidnapping-dead-body-found-in-budaun-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद युवक की हत्या: बदमाशों ने गंगा नदी में फेंका शव, कपड़े से बंधे हुए थे हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद युवक की हत्या: बदमाशों ने गंगा नदी में फेंका शव, कपड़े से बंधे हुए थे हाथ-पैर
Tue, 29 Aug 2023 04:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 04:54 PM IST
सार
युवक कासगंज के गांव पीतम नगर हडौरा का रहने वाला था। मंगलवार दोपहर को उसका शव बदायूं में गंगा नदी में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने 28 अगस्त को दो लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गंगा नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान ओमपाल के तौर पर हुई। वह पड़ोसी जनपद कासगंज का रहने वाला था। बताया गया है कि उसको कार सवारों ने अगवा कर लिया था। हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे।
विज्ञापन
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव पीतम नगर हडौरा निवासी ओमपाल 27 अगस्त से लापता था। आरोप है कि अशोक नगर इलाके से कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। उसकी पत्नी राधा ने 28 अगस्त को दो लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'देख लूंगा मंत्री को भी': बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, हुआ निलंबित
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार दोपहर ओमपाल का शव गंगा नदी में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। आशंका है कि हत्या के बाद उसका शव नदी में फेंका गया है। उसकी हत्या कैसे हुई, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच कर रही है।