फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kasganj man murdered after kidnapping dead body found in budaun

अपहरण के बाद युवक की हत्या: बदमाशों ने गंगा नदी में फेंका शव, कपड़े से बंधे हुए थे हाथ-पैर

Tue, 29 Aug 2023 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 04:54 PM IST
सार

युवक कासगंज के गांव पीतम नगर हडौरा का रहने वाला था। मंगलवार दोपहर को उसका शव बदायूं में गंगा नदी में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने 28 अगस्त को दो लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

विज्ञापन
Kasganj man murdered after kidnapping dead body found in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गंगा नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान ओमपाल के तौर पर हुई। वह पड़ोसी जनपद कासगंज का रहने वाला था। बताया गया है कि उसको कार सवारों ने अगवा कर लिया था। हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे।  

विज्ञापन


कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव पीतम नगर हडौरा निवासी ओमपाल 27 अगस्त से लापता था। आरोप है कि अशोक नगर इलाके से कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। उसकी पत्नी राधा ने 28 अगस्त को दो लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'देख लूंगा मंत्री को भी': बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, हुआ निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार दोपहर ओमपाल का शव गंगा नदी में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। आशंका है कि हत्या के बाद उसका शव नदी में फेंका गया है। उसकी हत्या कैसे हुई, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed