{"_id":"5da8bbda8ebc3e0178342da6","slug":"karva-chauth-badaun-news-bly380595728","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद को दिया अर्घ्य..फिर छलनी से किया साजन का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद को दिया अर्घ्य..फिर छलनी से किया साजन का दीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। करवाचौथ का पर्व गुरुवार को सुहागिनों ने उत्साह के साथ मनाया। दिन भर निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। रात में चांद का दीदार होते ही सुहागिनों के चेहरे खिल उठे। चांद को अर्घ्य देकर छलनी से अपने सजना का दीदार कर उनका आशीर्वाद लिया और पूजा की। इस मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार किए गए। नव विवाहिताओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
सुहागिनों ने कई दिनों से करवाचौथ की तैयारी शुरू कर दी थी। सभी की कोशिश थी कि त्योहार को यादगार तरीके से मनाया जाए। गुरुवार को शाम के समय सुहागिनों ने अपने को सोलह शृंगार से सजाया। माता गौरी के समक्ष पूजा की और माता से अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद चांद को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने उन्हें जल अर्पित किया। दिन भर भूखी प्यासी रहीं सुहागिनों ने अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। बुजुुर्ग महिलाएं नवविवाहिताओं को करवाचौथ व्रत को लेकर अपनाये जाने वाले नियमों के बारे में जानकारी देते देखी गईं। इससे पूर्व दिन में बाजारों में काफी रौनक रही। पूरे दिन महिलाएं मेहंदी आदि लगाकर अपने को सजाने संवारने में लगी रहीं। चांद निकलते ही बच्चो ने घरों की छत पर आतिशबाजी भी की। जमकर पटाखे दागे गए।
...और बादलों की ओट में छिप गया चांद
बदायूं। रात में महिलाएं टकटकी लगाए आसमान की ओर देखती रहीं, लेकिन चांद ने उन्हें काफी इंतजार कराया। रात 8.48 बजे चांद निकला, लेकिन कुछ ही सेकेंड नजर आने के बाद बादलों की ओट में जाकर लापता हो गया। इसके बाद महिलाएं आसमान की ओर देखती रहीं, लेकिन चांद नजर नहीं आया। इससे कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, हालांकि लगभग नौ बजे के करीब दोबारा चांद नजर आने लगा।
विज्ञापन
पतियों ने दिए सरप्राइज गिफ्ट
कुंवरगांव। करवाचौथ के लिए वैसे तो सुहागिनों ने अपने मनपसंद कपड़े, आभूषण, आदि की खरीदारी पहले से ही कर ली थी, लेकिन पति द्वारा अपनी पत्नी को चांद का दीदार हो जाने के बाद सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए। इन उपहारों को देखकर महिलाएं काफी प्रसन्न नजर्र आइं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया गया आयोजन
कुंवरगांव। शहीद सरदार भगत सिंह जूनियर हाईस्कूल फकीराबाद में करवाचौथ पर्व एवं मेले का आयोजन हुआ। जिसमे सुहागिनों ने यज्ञ कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद गो पूजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कवियत्री डॉ. संगीता व राजरानी लोधी रही। भाजपा जिलामंत्री प्रभाशंकर वर्मा व जिला पंचायत सदस्य राजवती वर्मा ने कार्यक्रम में आयी 251 महिलाओं का स्वागत सम्मान कर सुहागिनों को शृंगार किट भेंट की। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा, नेत्रपाल, पूरन लाल, ज्ञानपाल प्रधान पिंकू यादव, सुभाष यादव, संजय सागर आदि मौजूद रहे।