{"_id":"582b246b4f1c1b58368fecc5","slug":"kalpvasi-praised-ganga-mela-returning","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पवासियों ने लगाई डुबकी, लौटने लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पवासियों ने लगाई डुबकी, लौटने लगा मेला
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कल्पवासियों ने लगाई डुबकी, लौटने लगा मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतित पावनी गंगा तट पर लगने वाला मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में कल्पवासियों ने डुबकी लगाकर मनौती मांगी। पड़वा का विचार करने वाले श्रद्धालुओं ने कल्पवास किया। बुधवार से उनकी वापसी होगी। वहीं मंगलवार को भी तमाम गंगा भक्त लौटे। तंबू भी उखड़ना शुरू हो गए हैं। तो विकास प्रदर्शनियां भी उतार ली गईं। रंगमंच के कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
ग्रामीण और शहर से आए श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तंबुओं में गंगा किनारे बनाकर खाई जाने वाली खिचड़ी की परंपरा को निभाया। कन्या का पूजन कर गंगा किनारें खिचड़ी और जलेबी दही का भोज कराया। गंगा में स्नान के बाद गंगा भक्तों ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और संध्या को दीपदान किया। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। प्रसाद वितरण कर गंगा मां से मनौती मांगी। मेले में मां वैष्णों वैंकेट लॉन, धर्मार्थ परमार्थ ग्राम विकास सेवा समिति, रामानुजाचार्य सेवा संस्थान के की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा कराया गया। आर्य समाज वेद प्रचार शिविर में प्रतिदिन वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। अमन अनाथ आश्रम, जन जाग्रति शिविर, श्री देवराह बाबा गौ रक्षा आश्रम, आर्य उप प्रतिनिधि सभा द्वारा गंगा तट पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। राजकीय चिकित्सालय द्वारा रोगियों को दवा उपलब्ध कराई गई।