{"_id":"61857be9014ec240616b43cf","slug":"kakora-mela-badaun-news-bly4651899110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा : सड़कों का काम अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा : सड़कों का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन
मेला ककोड़ा के लिए सड़कों का निर्माण तेज हुआ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ ककोड़ा मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गईं हैं। मेला स्थल के लिए सड़कें बनाने का काम अंतिम चरण में है। मेला स्थल पर भूमि समतल करने के साथ कच्चे रास्तों का काम इन दिनों चल रहा है। संभावना है कि 12 नवंबर को झंडी और गंगा पूजन से पहले सड़कों का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही दुकानदारों का मेला पहुंचना शुरू हो जाएगा। मेला आयोजन 26 नवंबर तक होना है। 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और मुख्य स्नान है।
ककोड़ा मेले के आयोजन को इस बार शासन से देर से अनुमति मिली थी। 23 नवंबर को अनुमति मिलने के बाद जिला पंचायत के स्तर से मेला आयोजन को लेकर हीलाहवाली होती रही। डीएम दीपा रंजन ने अधिकारियों की टीम को लगाकर मेला स्थल का निरीक्षण कराया, लेकिन अधिकारियों ने मेला आयोजन के अनुकूल रिपोर्ट नहीं दी। इस दौरान मेला आयोजन की मांग भी तेज होती गई। बाद में दो बार डीएम ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेला आयोजन को लेकर जिला पंचायत और प्रशासन की ओर से स्थिति साफ न किए जाने पर पिछले दिनों नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही पंचायती राज मंत्री से मुलाकात की थी।
शासन स्तर से दखल के बाद जिला पंचायत ने मेला की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। मेला का दायरा भी कम नहीं किया जाएगा। तय नक्शे के अनुसार जिला पंचायत की ओर से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। एएमए जिला पंचायत सत्यपाल का कहना है कि 12 नवंबर को झंडी पूजन से पहले तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। संवाद