फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kakoda mela security will be tightened

मिनी कुंभ में सुरक्षा को मंडल भर से आएगा फोर्स

Mon, 24 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 24 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
kakoda mela security will be tightened
police - फोटो : amar ujala
रुहेलखंड के मिनी कुंभ में सुरक्षा के लिए मंडल के चार जिलों से पुलिस फोर्स आएगा। गंगा के दोनों किनारों पर फ्लड पीएसी की तैनाती की जाएगी। गंगा में भी फ्लड पीएसी की जवान गश्त पर रहेंगे। मिनी कुंभ स्थल के चारों ओर फायर ब्रिगेड लगाई जाएगी। मेला मार्गों पर 10 पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। मिनी कुंभ में जगह-जगह पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मेला कैंपस पर नजर रखने को घुड़सवार पुलिसकर्मी लगेंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में मुख्य स्नान 14 नवंबर को है। इससे पहले सात नवंबर को झंडी पूजन कार्यक्रम का आयोजन होना है। अधिकारिक रूप से मेला का आयोजन सात नवंबर से 21 नवंबर तक होना है। कार्तिक पूर्णिमा पर मेला ककोड़ा में लाखों श्रद्धालु मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाते हैं। मेलार्थी गंगा तट पर रह कर कई दिन तक कल्पवास भी करते हैं। मेला में सुरक्षा के मद्देनजर बदायूं पुलिस-प्रशासन ने फोर्स के लिए पड़ोसी जिलों को पत्र भेज दिया है। पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर से फोर्स मांगा गया है। मेले में कोतवाली के साथ सात पुलिस चौकियां भी बनाई जाएंगी। हालांकि, मेले में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 15 दिन की होती है, लेकिन यहां उनकी आमद समय से नहीं होती। मेला ड्यूटी से भी पुलिस बल नदारद रहता है। 
विज्ञापन


ये रहेंगी मिनी कुंभ में व्यवस्थाएं
मिनी कुंभ में एक मेला कोतवाली बनाई जाएगी। मेला कैंपस में सात पुलिस चौकियां बनाने के साथ मेला रोड पर भी 10 पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। पूरे मेला कैंपस पर नजर रखने के लिए छह वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। मेले में लगाए जाने वाले सीसी कैमरों का कंट्रोल रूम जिला पंचायत कार्यालय में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में लगा फोर्स 
सीओ चार, निरीक्षक आठ, उपनिरीक्षक 50, हेडकांस्टेबल 250, महिला आरक्षी 30, घुड़सवार दो, पीएसी चार प्लाटून, होमगार्ड 200, पीआरडी 300, बडी क्रेन एक, फायर ब्रिगेड चार


होमगार्ड जवानों की हड़ताल का दिखेगा असर
अगर मेले के समय पर होमगार्ड जवानों की हड़ताल जारी रहती है तो इसका असर मिनी कुंभ पर भी दिखेगा। मेले में तैनाती के लिए पुलिस-प्रशासन को अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था करनी होगी। गत वर्ष मेले में 200 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed