{"_id":"db6411619f971a76dc26894dcd17b319","slug":"je-boss-caught-take-illegal-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई साहब पकड़े गए अवैध तार ले जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई साहब पकड़े गए अवैध तार ले जाते
Bisuli
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादला होने के बाद जा रहे जेई को पुलिस ने बिजली के तार ले जाते हुए पकड़ लिया। ले देकर फैसला भी हो गया। बिजली विभाग के उच्चाधिकारी इस तरह की किसी भी घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक बिजलीघर पर तैनात जेई का तबादला हो गया। चूंकि बिजलीघर पर तमाम बिजली का सामान पड़ा था। अंधेरे में जेई ने कई क्विंटल तार और दो ट्रांसफार्मर भी एक गाड़ी में रख लिए। यह सूचना पुलिस को मिल गई। जैसे ही यह गाड़ी बाहर निकली, वैसे ही पुलिस ने उसे रोक लिया। खाकी वर्दी देखकर तो जेई साहब के होश उड़ गए। गाड़ी से नीचे उतरे और पुलिस वालों को मनाने लगे। रात के अंधेरे में पूरा मामला तय भी हो गया। जेई साहब की जेब हलकी हो गई। सामान को बिजलीघर पर ही उतार दिया गया। हालांकि इस घटना की जानकारी बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को हो गई है, लेकिन वह चुप्पी साधे हैं। पूरे मामले पर पर्दा डालने की तैयारी चल रही है। इधर, पुलिस गाड़ी पकड़ने के बारे में तो हामी भर रही है, लेकिन गाड़ी खाली बताकर छोड़ना भी दर्शा रही है। बहरहाल, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन