फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   JE accused of misbehaving with consumer, video goes viral

Budaun News: जेई पर उपभोक्ता से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

Wed, 02 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 02 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
JE accused of misbehaving with consumer, video goes viral
कादरचौक। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र भूड़ा भदरौल के एक उपभोक्ता ने जेई पर अभद्रता कर धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता का मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसे किसी वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
क्षेत्र के गांव पचौरी नगला निवासी भुवनेश शर्मा का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर शिकायती पत्र लेकर गए थे, उनके गांव में बिजली की समस्या थी, जिससे गांव के तमाम लोग परेशान हैं। उपकेंद्र पर तैनात जेई विशंभर दयाल से मिले और उन्हें शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायती पत्र पर सुनवाई की जगह अभद्रता की। उपकेंद्र से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। उपभोक्ता का कहना था कि गांव में लगातार बिजली की समस्या बनी रहती है, इससे लोग बेहद परेशान हैं। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जेई विशंभर दयाल ने बताया कि उपभोक्ता के गांव में ट्रांसफॉर्मर आंशिक खराब है। शाम तक सही कर दिया जाएगा। उपभोक्ता शिकायत करने आए थे। उपभोक्ता ने खुद अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed