{"_id":"ae15479e5877308b9df9f58da2508840","slug":"jallianwala-scandal-the-tribute-to-shidaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला कांड के शहीदाें को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला कांड के शहीदाें को किया नमन
badaun
Updated Mon, 13 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलियांवाला बाग कांड की बरसी पर भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की। इसमें गुमनाम शहीदों की आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का पाठ किया गया। जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय ने केंद्र्र सरकार से शहीदों की शिनाख्त कराने और उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये देने की मांग की गई।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर आयोजित सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजित वैश्य ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड कराने वाले ने हैवानियत की इंतहा की थी। केंद्र सरकार को मामले की जांच कराकर शहीदों के परिवारों को उनका हक देना चाहिए। इस मामले में गृह मंत्रालय को ज्ञापन भेजा गया। सभा में महामंत्री संजय यादव, विनीत पांडेय, आदिल खान, अतुल गुप्ता, मनीष उपाध्याय, वरुण शंखधार, रवि सिंह, पंकज वार्ष्णेय, चंद्र शेखर मीणा, नरेश गुर्जर, धर्मेंद्र मीणा, पंकज पाराशरी, लल्ला पाराशरी, मोहन प्रजापति, बंशी सागर, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन