{"_id":"69a9c8c97a32106f5d0315dd","slug":"jain-saint-abhinandan-sagar-was-welcomed-with-band-music-badaun-news-c-123-1-sbly1006-158617-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जैन संत अभिनंदन सागर का बैंडबाजे से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जैन संत अभिनंदन सागर का बैंडबाजे से किया स्वागत
विज्ञापन
बिल्सी में प्रवचन देते जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर। संवाद
बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल जैन मंदिर में जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर का बृहस्पतिवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आगमन पर नगर के जैन समाज के लोगों ने उनका बैंडबाजों से स्वागत किया। पद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया।
बालाचार्य अभिनंदन सागर महाराज बरेली की तहसील आंवला के रामनगर स्थित जैन मंदिर से पैदल विहार करते हुए बिल्सी स्थित पद्मांचल जैन मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते में जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत कर श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर बालाचार्य ने कहा कि समाज के सभी लोगों का एकजुट होकर रहना ही विकास की आधारशिला है।
उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने और ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को अपनाकर जीवन व्यतीत करने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने पद्मांचल जैन मंदिर में चल रहे अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने को लेकर मंदिर की कार्यकारिणी संस्था श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान मंदिर अध्यक्ष संतोष कुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, अजीत कुमार जैन आदि मौजूद रहे। संवाद