{"_id":"57ceccdc4f1c1b305e317eab","slug":"iq-purification-ritual-by-striking-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली लेखपालों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली लेखपालों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हड़ताली लेखपालों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रैली के बाद जेल तक जाने को लेखपालों ने भरी हुंकार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रही कलमबंद हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार के छठवें दिन मालवीय आवास पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। इसमें लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान किए गए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए आंदोलन को जारी रखने का तय किय गया। साथ ही आगामी आंदोलन की कार्ययोजना बनाकर सभी को अवगत कराया गया।
जिलाध्यक्ष भोजराज बुद्धि शुद्धि यज्ञ के बाद बताया कि यदि सरकार ने उन लोगों की मांगे नहीं मानी तो 13 सितंबर तक उन लोगों की कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद 14 को पैदल रैली, 15 को रक्तदान, 19 को बाइक रैली, 20 से 22 तक क्रमिक अनशन किया जाएगा। कहा फिर भी शासनादेश जारी नहीं किया गया तो 23 सितंबर को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री रामनिवास मिश्रा, तेजपाल सिंह, सर्वेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अंबरीश गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, कमल सिंह, विवेक सक्सेना, श्याम कुमार, नेत्रपाल सिंह, रूपेंद्र सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।