{"_id":"683df8b49aef7b063b02986c","slug":"instructions-to-provide-clean-water-to-people-soon-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140514-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लोगों को जल्द स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लोगों को जल्द स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने सोमवार को नगरीय पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि समय सीमा में कार्याें को पूर्ण कराया जाए ताकि आमजन को शुद्ध व स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बदायूं नगर के जलकल परिसर के पास व उझानी में कांशीराम कॉलोनी के नजदीक कराए जा रहे कार्याें, नगर में कोलतार से बने मार्ग, घरों में कराए जा रहे पानी के कनेक्शन व ओवरहेड टैंक के कार्यों का निरीक्षण किया।
इसी प्रकार उझानी में ओवरहेड टैंक, हाइड्रो टेस्टिंग और रोड रेस्टोरेशन के कार्यों के अलावा घरों में कराए जा रहे पानी के कनेक्शन को चेक किया। डीएम ने यह भी देखा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पर किए गए गड्ढों को ठीक से भरा गया है या नहीं।
विज्ञापन
बता दें कि पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत बदायूं में 41 करोड़ 73 लाख रुपये से तीन ओवरहेड टैंक का निर्माण व 90.77 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
साथ ही पाइप पेयजल योजना से छूटे 10524 घरों में पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना है। अब तक 71 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। उझानी में 30.27 करोड़ से दो ओवरहेड टैंक व 81 किमी पाइप लाइन बिछाई जा रही है तो पाइप पेयजल योजना से छूटे 14295 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का कार्य किया जा रहा है।