{"_id":"aede2ae8a4c92cb1f961dac2fee81807","slug":"inspection-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग दौरान अभद्रता, हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग दौरान अभद्रता, हंगामा, नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के बीच जेई को निकालने को कार का दरवाजा खोल डाला। पूरे मामले के बारे में बिजली टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर को अवगत कराया है। टीम ने यहां दो लोगों को मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी के मामले में पकड़ा है।
बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे छापामार अभियान रविवार को एसडीओ सदर छैल बिहारी के नेतृत्व में चला। जालंधरी सराय और पटियाली सराय में चेकिंग की गई। पटियाली सराय में चेकिंग के दौरान बिजली टीम का भारी विरोध किया गया। लोगों की भीड़ ने एकत्र होकर हंगामा किया और नारेबाजी की। इससे पूर्व टीम ने सूर्य बहादुर और संजीव सक्सेना के यहां मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा। एसडीओ ने बताया कि दोनो से शमन शुल्क वसूल कर लिया गया है। टीम ने कुल 28 कनेक्शन चेक किए। आठ कनेक्शन बिजली बिल बकाया में काट दिए गए।
एसडीओ ने बताया कि जहां चेकिंग होगी वहां विरोध तो होगा ही। खासकर बिजली चोरी करने वाले हंगामा कराते हैं। उन्होंने बताया कि रामभरोसे घी वालों ने एक पूर्व विधायक को फोन कर बुलाने की धमकी दी। कुछ लोगों ने गुस्से में जेई आरके वर्मा की कार का दरवाजा खोल डाला और अभद्रता का परिचय दिया। उन्हें निकालने का प्रयास किया गया। इधर, चंद्रदेव ने मीटर उखाड़ कर तोड़ डालने का आरोप लगाया। यहां लोगों ने सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप भी टीम पर मढ़ा है। आरोप लगाया है कि कुछ खास मोहल्ले में अब तक के अभियान के दौरान बिजली चोरी की चेकिंग नहीं हो रही है।