फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspected the district prison, talked to the prisoners

Budaun News: जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों से की बात

Thu, 12 Dec 2024 12:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
Inspected the district prison, talked to the prisoners
बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके बंदियों की सूची व इनकी रिहाई के संबंध में बात की। जेल अधीक्षक से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन



जिला जेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाकशाला एवं समस्त बैरकों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई ठीक रखने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए। बंदियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली। बंदियों को विधिक सहायता के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने निःशुल्क अधिवक्ता, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों को दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए भी जेल प्रशासन को निर्देशित किया, साथ ही जिला कारागार में स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed