फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inflation hit before Navratri and Ramadan, prices of fruits and vegetables increased

नवरात्र और रमजान से पहले महंगाई की मार, फल-सब्जियों के दाम भी बढ़े

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inflation hit before Navratri and Ramadan, prices of fruits and vegetables increased
मेवा, पूजन सामग्री से लेकर खाने-पीने के अन्य सामानों की कीमतों में भी उछाल
विज्ञापन

बाजार सजे, लेकिन जरूरत भर के लिए ही खरीदारी कर रहे हैं लोग
बदायूं। शक्ति की आराधना और अनुष्ठान का नौ दिवसीय पर्व नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। अनुष्ठान के इस पर्व पर भी महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है। बाजार तो सजे हुए हैं, लेकिन लोग खरीदारी जरूरत भर के लिए ही कर रहे हैं। नौ दिन तक जप-तप करने की तैयारी कर रहे, देवी भक्तों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। दो दिन बाद मुस्लिम धर्म का पवित्र माह रमजान भी शुरू हो रहा है। इससे पहले फल, सब्जियों से लेकर खाने-पीने की चीजों को महंगाई के पर लग गए। सब्जियों, फलों के दामों में 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।
शनिवार से नवरात्र और इसके दो दिन बाद रमजान शुरू हो रहे हैं। इससे पहले फल और सब्जियों की कीमतों में आ रहे उछाल ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। फल और सब्जियों के साथ मेवा की कीमतें भी बढ़ रही हैं। नवरात्र पर फलों की मांग बढ़ जाती है। इसके साथ ही उपवास रहने वाले नवरात्र में आलू, लौकी, नीबू, टमाटर, कद्दू आदि का सबसे ज्यादा उपयोग होता है। इन सभी सब्जियों की कीमतों में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं पूजन सामग्री की कीमतें भी बढ़ गई हैं। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता, ईशू रस्तोगी का कहना है कि महंगाई का असर साफ दिख रहा है। महंगाई बढ़ने के कारण लोगों की खरीद क्षमता प्रभावित हो रही है। मसालों से लेकर देशी घी की कीमत भी बढ़ी है। खाद्य तेलों की कीमतें एक साल में दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन


पूजन सामग्री
--------------
लौंग- 800-1000
हवन सामग्री- 60-100
चुनरी- 10-250
मूर्ति- 80-300
कपूर - 1200
शहद-250-300

मेवा का भाव

मेवा थोक भाव फुटकर रेट
बादाम 600-650 700-800
किशमिश 230-260 270-320
अखरोट 1100-1150 1250-1300
काजू 650-750 700-800
चिरौंजी 1100-1150 1250-1300
छुहारा 200-250 300-350
काली मिर्च 550-580 600-650
कुट्टू आटा 90-100 100-120

फलों का भाव

सेब- 110-170
केला- 30- 40
संतरा- 50-70
अंगूर- 60-70
अनार- 80-100
तरबूज- 40-50
नारियल- 50-60

सब्जियों के भाव
आलू- 10
कद्दू-20
लौकी- 25
नीबू- 120
खीरा- 30
टमाटर- 30
लौकी-30

नवरात्र में बिकेंगे 400 से ज्यादा वाहन, लगातार की जा रही बुकिंग
बदायूं। नवरात्र पर भले ही महंगाई की मार है, लेकिन वाहन बाजार को मानो पंख ले गए हैं। दरअसल, नवरात्र के नौ दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। इन दिनों कोई नया कार्य करने, वाहन या अन्य संपत्ति खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त देखने की कोई जरूरत नहीं होती। ऐसे में लोग वाहनों की खरीद के लिए लगातार बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हीरो, बजाज, होंडा, टीवीएस, रायल इनफील्ड बाइक के शोरूम हैं। शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। कुछ लोग शनिवार को लोहा घर लाना अच्छा नहीं मानते। रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार से बाइक की एजेंसियों से 400 से ज्यादा बाइकों की बिक्री होगी। दरअसल, अभी से ही लोग नवरात्र के लिए बाइक बुक करा रहे हैं। सबसे ज्यादा हीरो की 95 बाइक बुक हुई हैं। इसके अलावा बजाज की 80, टीवीएस की 40, होंडा की 65 और रायल इनफील्ड 10 बाइक बुक हुई हैं। बाइक बुक कराने वाले लोग नवरात्र में डिलीवरी लेंगे। हीरो के डीलर अनुपम गुप्ता का कहना है कि दिवाली के बाद नवरात्र पर ही वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।


खान-पान को लेकर मधुमेह रोगी रहें सावधान
बदायूं। नवरात्र पर नौ दिन के व्रत के दौरान मधुमेह रोगियों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। डायटीशियन मेघा सारस्वत का कहना है कि मधुमेह रोगी ज्यादा समय से खाली पेट न रहें। थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाते रहें ताकि शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य बना रहे। व्रत के दौरान कोलोरी युक्त पोषक आहार लें। दूूध-दही में शक्कर का इस्तेमाल न करें। ज्यादा से ज्यादा फल और सलाद खाएं। खीरा, ककड़ी का खूब इस्तेमाल करें। नींवू पानी, नारियल पानी और छाछ का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर है। शक्कर के स्थान पर गुड, खजूर का विकल्प चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed