{"_id":"69ea6de0f3e3004797071f98","slug":"industrial-development-gains-momentum-along-ganga-expressway-allocation-of-units-begins-in-badaun-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162302-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक विकास को गति, बदायूं में इकाइयों का आवंटन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक विकास को गति, बदायूं में इकाइयों का आवंटन शुरू
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे बदायूं में औद्योगिक हब बनाने के लिए यूपीडा ने शुरू की प्रक्रिया।
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण से पहले ही इसके किनारे औद्योगिक विकास को गति मिलनी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने बदायूं में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) के लिए इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह पहल निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। इससे क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। बरेली मार्ग पर घटपुरी इंटरचेंज के पास विकसित किए जा रहे इस औद्योगिक पार्क के लिए यूपीडा की वेबसाइट पर भूमि आवंटन की जानकारी उपलब्ध है।
मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे अब संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई से इसका लोकार्पण करेंगे, जिसका लंबे समय से इंतजार था। लोकार्पण से पहले यूपीडा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विज्ञापन
बदायूं जिले में तीन इंटरचेंज बने, घटपुरी से औद्योगिक इकाइयों की होगी शुरूआत
बदायूं में घटपुरी, वनकोटा और पापड़ दातागंज तीन जगह इंटरचेंज बने हैं। इनमें से घटपुरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र को सबसे पहले चालू किया गया है, जिसके लिए भूमि आवंटन यूपीडा की वेबसाइट पर शुरू हो गया है। यह औद्योगिक पार्क बदायूं जिले की सदर तहसील के घटपुरी में विकसित किया जा रहा है। यह प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में सामने आ रहा है। प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, यहां उद्योग स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। मजबूत सड़क नेटवर्क और एक्सप्रेस-वे की निकटता के कारण यह क्षेत्र तेज लॉजिस्टिक्स, सुगम परिवहन और औद्योगिक निवेश के लिए आकर्षक विकल्प बन रहा है।
औद्योगिक हब की प्रमुख विशेषताएं
यह औद्योगिक क्लस्टर करीब 269 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसे मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी खास बात इसकी रणनीतिक लोकेशन है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-21 से सीधे जुड़ा हुआ है। यह सीधा जुड़ाव उद्योगों को परिवहन और लॉजिस्टिक्स में महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, यह एनएच-731 और अन्य प्रमुख राज्य मार्गों से भी जुड़कर उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह क्लस्टर बदायूं के घटपुरी इंटरचेंज के पास स्थापित किया गया है। यह क्षेत्र प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है।
निवेशकों के लिए अवसर और सुविधाएं
यूपीडा ने अपनी वेबसाइट पर आईएमएलसी आवंटन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी है। इच्छुक निवेशकों को इस औद्योगिक क्लस्टर में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यहां औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि आवंटन भी शुरू कर दी गई है। निवेशकों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलेगा। मजबूत सड़क नेटवर्क और गंगा एक्सप्रेसवे की निकटता से तेज लॉजिस्टिक्स और सुगम परिवहन संभव होगा। यह क्षेत्र औद्योगिक निवेश के लिए बेहद आकर्षक विकल्प बन रहा है, जिससे कारोबारियों को लाभ होगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि यह परियोजना बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति देगी।