फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Increase public confidence in the priority

जनता में विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता

Thu, 19 May 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Increase public confidence in the priority
पदभार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चार्ज संभालने के बाद बोले, एसएसपी सुनील सक्सेना
 एसएसपी सुनील कुमार सक्सेना ने चार्ज संभालने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल के साथ जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाना होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनको सभी के सहयोग की जरूरत है।

चार्ज संभालने के बाद गुरुवार सुबह वह पुलिस ऑफिस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदायूं अपराध के लिहाज से संवेदनशील जिला है। एसएसपी सौमित्र यादव के कार्यकाल की भी उन्होंने प्रशांसा की। कहा कि वह व्यवस्थाओं को इससे भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे। जनता की जो भी अपेक्षाएं पुलिस से हैं उनको पूरा करने की कोशिश करेंगे। मूल रूप से झांसी के निवासी सुनील कुमार सक्सेना करीब 15 साल पहले बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल की कई बातों का भी जिक्र किया। उस समय मनचलों पर नकेल कसने के लिए मंजनू पिजड़ा रखवाले को लेकर वह काफी चर्चाओं में रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में सुधार जल्द देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed