{"_id":"69c6d34c24b52a2b030f82aa","slug":"inauguration-of-cc-roads-constructed-at-a-cost-of-rs-44-lakh-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160301-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 44 लाख की लागत से बनी सीसी सड़कों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 44 लाख की लागत से बनी सीसी सड़कों का लोकार्पण
Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विकास खंड सालारपुर के ग्राम हुसैनपुर करोतिया और ग्राम बनगढ़ में 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जनसामान्य को समर्पित किया। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह दिन ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। इन सड़कों का निर्माण केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रगति की दिशा में एक मजबूत कदम है।
विधायक ने बताया कि इन सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होगा, किसानों को फसल ढुलाई में सहूलियत मिलेगी और बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही आम जनजीवन भी पहले से बेहतर होगा।
इस मौके पर अनेकपाल पटेल, सोबरन सिंह राजपूत, नोरंगपाल, हरिप्रसाद वर्मा, अनिल सिंह, धीर सिंह राजपूत, पंकज गुप्ता, प्रधान राम किशन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद