फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In July of two new degree colleges Must start by teaching

दो नए डिग्री कॉलेजों में जुलाई  से शुरू होगा शिक्षण कार्य

Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
In July of two new degree colleges Must start by teaching
कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठकर बनाई रूपरेखा
विज्ञापन

 तहसील सहसवान स्थित नाधा और स्थानीय कोतवाली के निकट नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज में जुलाई 2016 से कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। फर्नीचर की उपलब्धता, स्टाफ तैनाती एवं विषयों की स्वीकृृति पर डीएम ने विचार किया। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृृति के सापेक्ष धनराशि की व्यवस्था कराकर शिक्षण कार्य का शुभारंभ करा दिया जाएगा। 
शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक के दौरान जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने इन महाविद्यालयों में जुलाई 2016 से कक्षाएं शुरू कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। नाधा डिग्री कॉलेज की कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के अभियंता ने अवगत कराया कि निर्माण कार्य की कुल लागत 11 करोड़ 70 लाख के सापेक्ष आठ करोड़ रुपये की धनराशि से निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फर्नीचर के लिए एक करोड़ दस लाख और अन्य कार्यों को शेष धनराशि मिलने पर कार्य पूरा हो जाएगा। कोतवाली के निकट बनाए जा रहे राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक रस्तोगी ने बताया कि निर्माण कार्य की कुल लागत 11 करोड 10 लाख के सापेक्ष दो करोड़ 40 लाख रुपये प्राप्त हो चुका है, जिसमें भूतल पर लगभग निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आठ करोड 70 लाख की और आवश्यकता होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अन्य कार्य रोक कर भूतल पर शत-प्रतिशत निर्माण पूरा करा दिया जाए, जिससे जुलाई में कक्षाएं शुरू कराई जा सकें। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बरेली की उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बजट की उपलब्धता के लिए वह शासन स्तर पर वार्ता करेंगे। विषयों की स्वीकृति, स्टाफ की तैनाती की व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में लापरवाही न बरतते हुए प्राथमिकता के इस कार्य को कराया जाए। किसी स्तर पर कोई समस्या हो, तो उन्हें अवगत कराएं। विज्ञान और प्रयोगशाला से संबंधित विषयों के लिए लैब तैयार होने पर ही शुरूआत की जा सकती है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव, बरेली की उच्च शिक्षा अधिकारी प्रीति  गौतम, एसएसपी सौमित्र यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता और राजकीय डिग्री कॉलेज बिल्सी  एवं स्थानीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed