{"_id":"6862e1fa4bd306614d022fef","slug":"illegal-labs-are-running-in-the-streets-and-neighborhoods-22-have-been-registered-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142142-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गली, मुहल्ले में चल रही अवैध लैब, पंजीकरण 22 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गली, मुहल्ले में चल रही अवैध लैब, पंजीकरण 22 का
विज्ञापन
बदायूं। पैथोलॉजी लैब तो जिले में 22 ही पंजीकृत हैं। इसमें से 19 लैब अस्पताल के अंदर और तीन अलग-अलग जगहों पर हैं। इसके अलावा जिले के हर मुहल्ले और गली में अवैध रूप से लैब चल रही हैं। इन लैब से गुणवत्ताहीन रिपोर्ट दी जा रही और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिला अस्पताल आए मरीज राजकुमार ने बताया कि शहर की एक पैथोलॉजी से जांच करवाई थी तो प्लेटलेट्स 80 हजार थी। कुछ देर बाद ही दूसरी पैथोलॉजी पर सैंपल दिया तो वहां पर एक लाख से ज्यादा निकली। चिकित्सक भी दो रिपोर्ट देख हैरत में पड़ गए। यह हाल केवल शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले की है। सहसवान, उझानी, बिल्सी, बिसौली, सैदपुर वजीरगंज, कुंवरगांव, बिनावर, दातागंज अलापुर म्याऊं उसहैत उसावां में भी अवैध रूप से लैब चल रही है। मरीज उर्मिला ने बताया कि सहसवान में 27 जून को ब्लड की जांच एक पैथलॉजी लैब में कराई। वहां खून की कमी बताई और इंफेक्शन अधिक आ रहा था। 28 जून को दूसरी लैब पर जांच कराई तो पूरी रिपोर्ट ही अलग थी। इसके बाद डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कहा कि किसी पंजीकृत लैब से जांच करवाएं।
-- -- -- -- -- -
यह हैं पंजीकृत लैब
लार्ड कृष्णा पैथलॉजी लैब गिधौल, हैल्थ सिकोर्र पैथलाॅजी लैब लालपुल, तरुण पैथलैब स्टेशन रोड पुलिस चौकी के सामने।
यह नर्सिंग होम में हैं पैथलॉजी
माहेश्वरी नर्सिंग होम बिसौली, वर्मा क्लीनिक स्टेशन रोड, जय श्री कृष्णा अस्पताल बहेड़ी, अभिलाष आर्थो अस्पताल डीएम रोड, लीलावती अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल, जौहरी अस्पताल, गुप्ता नर्सिंग होम, अशोका अस्पताल, राज नर्सिंग होम, जैन अस्पताल, नाजिम नर्सिंग होम, आजाद नर्सिंग होम, सुधीर नर्सिंग होम, मेजर क्लीनिक, अलफारिया अस्पताल, डॉक्टर शदर गुप्ता नर्सिंग होम, रामनिवास गुप्ता अस्पताल, रामायनी अस्पताल बदायूं में लैब है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोट
- जिले में जो पैथाेलॉजी पंजीकृत हैं, उन्हीं का संचालन होगा। शिकायतें मिली हैं। नोडल अधिकारी बदल गए हैं। जल्द ही अभियान चलवाकर अवैध पैथलॉजी लैब पर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए टीम भी गठित कर दी गई है। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी