{"_id":"6a8349221b3e3a37c605ded1","slug":"ignou-admission-deadline-extended-to-the-31st-badaun-news-c-123-1-sbly1001-170948-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ी
विज्ञापन
बदायूं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन माध्यम से संचालित अधिसूचित पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकेंगे।
राजकीय महाविद्यालय/ इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर होगा। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए राजकीय महाविद्यालय स्थित अध्ययन केंद्र पर प्रवेश संबंधी काउंसलिंग और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यार्थी पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया ने कि राजकीय महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से इग्नू विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र भी संचालित किया जा रहा है। इससे अध्ययन केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देने के लिए दूसरे जिले में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।