फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ignoring the Panchayati Raj Act being distributed rations

पंचायती राज अधिनियम की अनदेखी कर बांटा जा रहा राशन

Mon, 06 Jun 2016 09:02 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
 राशन के वितरण में बड़ा गोलमाल चल रहा है इस संबंध में दबतोरी की ग्राम प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक पर पंचायती राज अधिनियम की अनदेखी कर राशन वितरण का आरोप लगाया है। साथ ही कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन

प्रधान मंजूदेवी ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव के कोटेदार ने राशन वितरण में धांधली की व पात्रों के राशन का गोलमाल किया। कहा कि शिकायतें होने पर बिना बीमारी के मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर प्रस्तुत कर चिकित्सीय अवकाश ले लिया। साथ ही विभागीय अधिकारियों से साठगांठ करके दबतोरा गांव की दुकान से अपनी दुकान संबद्ध कराली और वितरण स्वयं कर रहा है। प्रधान का यह भी आरोप है कि पूर्तिनिरीक्षक से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कारवाई करने के बजाय बिना वितरण प्रमाण पत्र के लगातार राशन कोटा प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिना प्रधान के वितरण प्रमाण पत्र के राशन का कोटा जारी किया गया तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही पंचायतीराज मंत्री को भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed