फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband and wife accused of killing nine newborn puppies by drowning them in Bisauli Budaun

बेरहम पति-पत्नी: दोनों पर नौ नवजात पिल्लों को तालाब में डुबोकर मारने का आरोप, पांच के शव निकाले गए

Thu, 22 Dec 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 22 Dec 2022 09:55 PM IST
सार

पिछले महीने शहर निवासी विकेंद्र शर्मा ने पनबड़िया निवासी एक युवक मनोज पर चूहे को डुबोकर मारने की एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला काफी चर्चित रहा था। चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया था।

विज्ञापन
husband and wife accused of killing nine newborn puppies by drowning them in Bisauli Budaun
नौ पिल्लों को डुबोकर मारने का आरोप - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई में एक महिला व उसके पति पर नौ नवजात पिल्लों को तालाब में डुबोकर मारने का आरोप लगा है। पशुप्रेमी विभोर शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि उनके खिलाफ षडयंत्र के तहत मुकदमा लिखवाया गया है।

विज्ञापन

नगर निवासी विभोर शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बसई निवासी सूर्यकांत व उनकी पत्नीअनीता ने नौ नवजात पिल्लों को गांव के एक तालाब में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। विभोर के मुताबिक, उन्होंने मौके पर जाकर तालाब से पांच पिल्लों के शवों को बाहर निकाला और कोतवाली ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, आरोपियों  के परिजनों के मुताबिक, उनके खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने षड़यंत्र कर उन्हें फंसाया है। गांव में चर्चा है कि आरोपियों के किसी परिजन ने लगभग 15 दिनों पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपनी गाय को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल कर दिया था।

विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश में गाय को पीटने वाले ग्रामीण ने उसके परिवार को फंसाने के लिए  यह षडयंत्र रचा है। उनका कहना है कि वह व्यक्ति पिल्लों को तालाब से निकाल रहा है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले चूहा मारने पर भी हो चुकी हैं एफआईआर
पिछले महीने शहर निवासी विकेंद्र शर्मा ने पनबड़िया निवासी एक युवक मनोज पर चूहे को डुबोकर मारने की एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला काफी चर्चित रहा था। चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया था, हालांकि उसमें चूहे को पानी में डुबोकर मारने की रिपोर्ट नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed