{"_id":"66ba74e4608a4be0f80d4e95","slug":"hundred-fever-patients-found-again-in-kheda-jalalpur-health-department-set-up-camp-badaun-news-c-123-1-sbly1002-124071-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेड़ा जलालपुर में फिर मिले बुखार के सौ मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेड़ा जलालपुर में फिर मिले बुखार के सौ मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
Tue, 13 Aug 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
खेड़ा जलालपुर में लगे स्वास्थ्य शिविर में दवा लेते मरीज।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। उसहैत के गांव खेड़ा जलालपुर में फिर बुखार के सौ मरीज मिले हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर लोगों की जांच कर दवा दी।
गांव में आधे से ज्यादा घरों में बुखार के मरीज है। पांच दिन पहले गांव की एक बालक की बुखार से मौत हो गई थी। इसके बाद यहां शिविर लगाया गया। इस दौरान सौ लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। एमओआईसी राहुल सिद्धार्थ ने बताया कि गांव में लगातार टीम शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों का इलाज कर रही हैं।
मलेरिया के मरीजों के बारे में ली जानकारी
कुंवरगांव। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. योगेश सारस्वत ने ब्लॉक सलारपुर के ग्राम युसूफ नगर में जाकर संक्रामक बीमारियों के बारे में जानकारी ली। मलेरिया के मरीजों से दवाई के बारे में पूछा। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
जहां भी मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं वह एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर दवा दी जा रही है। गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। - रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ बदायूं