फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   HT line scorched two people, one killed

  एचटी लाइन से दो लोग झुलसे, एक की मौत

Thu, 23 Jun 2016 01:26 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरेकी में हैंड पंप का बोरिंग करते वक्त पाइप के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। इनमें रवि नाम के युवक की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों युवक हैंडपंप मिस्त्री हैं। मुडिय़ा धुरेकी निवासी रवि (25) विकास (30) हैंडपंप मिस्त्री हैं। बुधवार को दोनों विद्युत सब स्टेशन के पास हैंडपंप का बोरिंग कर रहे थे। इस दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे दोनों गंभीर झुलस गए। इनको बरेली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में रवि की मौत हो गई। विकास की हालत भी गंभीर बनी हुई है। गनीमत रह रही कि पास में कई अन्य लोग भी खड़े थे। अगर लाइन टूट कर गिरी होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed