{"_id":"5e9c8c148ebc3e76c6049ae6","slug":"home-quarantine-badaun-news-bly403189549","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरी सराय में होम क्वारंटीन युवक शेखूपुर में घूमता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरी सराय में होम क्वारंटीन युवक शेखूपुर में घूमता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ उझानी। शहर के हॉटस्पॉट जालंधरी सराय इलाके में होम क्वारंटीन युवक शनिवार देर रात कादरचौक जाने की बात कहकर घर से भाग निकला, जिसे शेखूपुर पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने दबोच लिया। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके अलावा शेखूपुर के तीन अन्य लोग जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं।
शहर के जालंधरी सराय का एक युवक दिल्ली में काम करता था। वहां से लौटने पर उसे होम क्वारंटीन किया गया था। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से जालंधरी सराय हॉटस्पॉट घोषित है। शनिवार रात युवक कादरचौक रिश्तेदारी में जाने की कहकर घर से निकला गया। जालंधरी सराय से निकलने के बाद वह शेखूपुर में घूम रहा था। उधर से गुजर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लॉकडाउन में युवक को घूमते देखकर रोक लिया। पूछताछ करने पर युवक ने खुद को जालंधरी सराय निवासी और क्वारंटीन बताया। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस बुला ली। फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा शेखूपुर कस्बे में चार दिन पहले मुंबई से लौटे तीन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। शनिवार रात तीनों अपने घरों से बाहर घूम रहे थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाकर कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।