फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Home Minister Amit Shah targeted Akhilesh Yadav and Congress for nepotism In Badaun

UP: बदायूं में सपा-कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, परिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव पर कसा तंज

Thu, 02 May 2024 04:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 May 2024 04:44 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच गृहमंत्री अमित शाह आज बदायूं पहुंचे। जहां उन्होंने एक रैली के दौरान परिवारवाद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस, सपा-बसपा पर जमकर निशाना है। उन्होंने कहा कि आपको अपने परिवार के सिवाय कोई यादव नहीं दिखता।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah targeted Akhilesh Yadav and Congress for nepotism In Badaun
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। परिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने आप को यादवों का नेता कहते हैं। मैंने उनसे पूछता हूं कि आपको अपने परिवार के सिवाय कोई यादव नहीं दिखता। अखिलेश, डिंपल, धर्मेंद्र, अक्षय और आदित्य चुनाव लड़ रहे हैं। पांचों यादवों इन्होंने अपने परिवार से दे दिए। बदायूं के यादवों का नंबर कभी लगने वाला है या नहीं। 

विज्ञापन

टेंट से भव्य मंदिर में विराजमान हुए रामलला 
अमित शाह ने पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 70 साल से कांग्रेस, सपा और बसपा ने राम मंदिर को लटकाकर रखा था। आपने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। पांच ही साल में केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया। रामलला टेंट से भव्य मंदिर में शिफ्ट हो गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश और डिंपल, राहुल और प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण दिया था, मगर वह प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। वो अपनी वोटबैंक से डरते हैं। उनका डरना है डरने दो भाजपा वाले नहीं डरने वाले हैं। 

अमित शाह ने कहा कि औरंगजेब काशी विश्वनाथ का दरबार तोड़कर गया था, तब से लेकर जस का तस पड़ा था। नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ का भव्य दरबार सजाया। बाबा महाकाल दरबार सजाया। महाकाल लोक बनाया। केदारधाम और बद्रीधाम को पुनर्जीवित किया। सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है। यह काम सपा, बसपा और कांग्रेस कर सकती है क्या, केवल भाजपा ही कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे पर साधा निशाना 
कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि राजस्थान और यूपी वालों को कश्मीर से क्या लेनदेन है। खरगे साहब 80 पार कर गए, मगर यूपी वालों को नहीं जानते हो। बदायूं का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने का तैयार है। उन्होंने कहा कि 70 साल से कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को संभाल कर बैठी थी। इसके कारण देश के अंदर आतंकवाद था। पांच अगस्त 2019 को मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया। 
 
विज्ञापन

राहुल-अखिलेश पर निशाना
गृहमंत्री ने कहा कि जब धारा 370 का बिल लेकर मैं खड़ा हुआ तो राहुल और अखिलेश खड़े हो गए। दो लड़के खड़े हो गए। कहा कि धारा 370 मत हटाओ नहीं तो कश्मीर में खूनी की नदियां बह जाएगी। पांच साल हो गए खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। आज हमारा तिरंगा कश्मीर के लाल चौक पर सम्मान के साथ फहर रहा है। 

उन्होंने कहा कि 10 साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार चली। सपा-बसपा का समर्थन था। आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे। मगर कोई कुछ नहीं बोलता था। वोटबैंक नाराज न हो जाए, इसलिए आतंकवाद को चलाते थे। उन्होंने कहा कि उरी और पुलवामा की घटना का जवाब मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक से दिया। 

उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकार में कट्टे बनाने के कारखाने चल रहे थे। अब यूपी में तोपे गोले बन रहे हैं। यूपी का गोला जब पाकिस्तान पर गिरेगा, तब पाकिस्तान को मालूम चलेगा कि यूपी को गोला कैसा होता है। वाहन चोरी की जगह वाहन बनाने की फैक्टरी लगी। चेन स्नेचिंग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क बना है। 

अखिलेश बाबू मुलायम सिंह से लेकर आज तक जो काम किया है उसका हिसाब लेकर बदायूं वालों के सामने आना। मगर वह नहीं आएंगे। वह जातिवाद, परिवारवाद की करेंगे और भ्रष्टाचार करेंगे। मोदी 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उन पर 25 पैसे तक के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। अमित शाह ने जनसभा में मौजूद लोगों से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह को वोट देने की अपील करते हुए अपना संबोधित समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed