{"_id":"6a16f4c7d08481bdfe0bdb471a4a7963","slug":"home-made-priyanshu-school-exam-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशु बने गृह परीक्षा में स्कूल टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियांशु बने गृह परीक्षा में स्कूल टॉपर
Ujani
Updated Mon, 30 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर उमा विद्यालय और वंशी मेमोरियल अकादमी में सोमवार को रिपोर्ट वितरण किया गया। वंशीधर अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। वहीं अयोध्या प्रसाद के होम ऍग्जाम में प्रियांशु गोयल टॉपर रहा।
विज्ञापन
अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर में टॉपर प्रियांशु गोयल को प्रबंधक रतन जिंदल ने शील्ड भेंट की। अतिथियों में शामिल आलोक कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रकाश गुप्ता ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं में सक्षम सक्सेना, संचय माहेश्वरी, श्याम, प्रखर शर्मा माधव माहेश्वरी और वरदान राठी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राकेश कुमार अग्रवाल, भगवान सरण शर्मा, प्रेमचंद्र, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, शैलेंद्र और रामकुमार आदि मौजूद थे।
वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने मेधावी छात्र और छात्राओं के साथ पिछले हुई खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सचिन, राजकुमार, महारूफ, सौरभ, संध्या, ज्योति, श्रेष्ठी, प्रियंका, नीतू, राजेश्वरी, निदा और सोनम आदि मौजूद थीं।