फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Holly in the town Mounted places garbage dump

होली के बाद शहर में कई  स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर

Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Holly in the town Mounted places garbage dump
गंदगी - फोटो : अमर उजाला
होली के बाद शहर की सफाई व्यवस्था एकदम से चरमरा गई है। सारे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आ रहे हैं। साफ सफाई में मनाए जाने वाले त्योहार पर शहर की गलियों में गंदगी शहरियों को परेशान कर रही है। होलिका स्थलों के पास लगे राख और कूड़े के ढेर उड़कर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए नगर पालिका के पास करीब डेढ़ दर्जन वाहन और करीब 300 सफाई कर्मचारियों की भारी भरकम फौज है। बावजूद इसके शहर के कई इलाकों में नारकीय स्थिति है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर में कई नाले चोक होने की वजह से कई इलाकों में जल भराव की समस्या है, लेकिन नगर पालिका परिषद के कर्मचारी इसे लगातार नजरअंदाज कर रहा है। 
विज्ञापन

-----
होली से पहले सभी होलिका स्थलों की सफाई कराने के साथ ही रंगोली बनवाई गई थी। त्योहार पर जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। सफाई कर्मचारियों को होली के बाद भी विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। यदि कहीं पर सफाई नहीं हुई है तो वहां पर सफाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ललतेश सक्सेना, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed