फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hollow people are making statements to make themselves shine: Gulabdevi

खोखले लोग खुद को चमकाने के लिए कर रहे बयानबाजी : गुलाबदेवी

Fri, 17 Feb 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hollow people are making statements to make themselves shine: Gulabdevi
बदायूं। माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि खोखले लोग खुद को चमकाने के लिए रामचरितमानस को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। यह सही नहीं है। रामचरित मानस सभी गुणों से परिपूर्ण है, जो लोगों को मनुष्यता की ओर अग्रसर करती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग रामचरित मानस के नाम पर ही बयानबाजी कर रहे हैं। रामचरित मानस तो मानवता के गुणों से परिपूर्ण है जो हमारी आस्था, विश्वास का प्रतीक है। यदि इसके बारे में कोई कुछ कह रहा है तो समझ लीजिए कि उसके हृदय में कितना खोखलापन है। यदि केवल कोई खुद को चमकाने के लिए ऐसी बात करता है तो उसके अंदर मनुष्यता ही नहीं है।
विज्ञापन

सांसद संंघमित्रा मौर्य के बयान पर कहा कि वह क्या कह रही हैं, हम उस पर नहीं जाना चाहते। उन पर कार्रवाई की बाबत कहा कि यह पार्टी का निर्णय है, लेकिन यह भाजपा है, कब क्या कार्रवाई कर दे, कहा नहीं जा सकता। कानपुर देहात की घटना पर कहा कि वहां जो घटना हुई है वह हृदय विदारक है। इसमें कहीं पर भी राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि संवेदनाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के बारे मेंं बोलीं कि पहले नकल ठेके पर होती थी, कोई व्यवस्था नहीं थी। इस बार इतनी कठोर व्यवस्था की गई है कि इस बार वही बच्चे परीक्षा देंगे, जिन्होंने मेहनत की है। परीक्षा नकलविहीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed