{"_id":"69a71a01f243bf3dc9067e84","slug":"holi-of-flowers-and-gulal-along-with-colourful-presentations-enthralled-the-audience-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158524-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फूलों और गुलाल की होली संग रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फूलों और गुलाल की होली संग रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा
विज्ञापन
बदायूं क्लब के कार्यक्रम में फूलों की होली खेलते कलाकार। स्रोत- आयोजक
बदायूं। सामाजिक संस्थान बदायूं क्लब में सोमवार की रात आयोजित फाग उत्सव रंग, उमंग और उल्लास से सराबोर रहा। होली पर आयोजित इस कार्यक्रम में फूलों की होली और गुलाल की रंगत के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ऐसा समा बांधा कि पूरा पंडाल फागमय हो उठा।
मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं, जो निसंदेह प्रशंसनीय है। उन्होंने आयोजन के लिए सचिव डॉ. अक्षत अशेष एवं पूरी टीम को बधाई दी।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकार रवि प्रकाश डांस ग्रुप ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आगाज किया। इसके बाद महारास, डांडिया, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
क्लब सदस्यों के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। रिचा अशेष द्वारा कराए गए फनी गेम्स में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मिमिक्री कलाकार दीपक ठाकुर ने फिल्मी कलाकारों की आवाज़ों की शानदार नकल कर सभी को हंसी से लोटपोट कर दिया। क्लब सदस्य विशाल शर्मा एवं प्रशांत दीक्षित ने होली गीतों से माहौल को और अधिक रंगीन बनाया, जबकि अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चंदौला सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बरेली से पहुंचे थे कलाकार
बरेली। बरेली के कलाकारों ने बदायूं क्लब में आयोजित फाग उत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसमें क्लब के सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। इस दौरान बरेली के ग्रुप कलाकार रवि प्रकाश एंड पार्टी बरेली ने गणेश वंदना, ब्रज की होली की प्रस्तुति दी। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोकगीत, रुहेलखंडी लोकनृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किए। इन कलाकारों को अतिथि व क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष आदि आयोजकों ने सम्मानित किया। संवाद