{"_id":"6227ab127976be4d714beb2a","slug":"holi-badaun-news-bly477712132","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले बाजारों में बढ़ने लगी भीड़, जुट रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले बाजारों में बढ़ने लगी भीड़, जुट रहे खरीदार
विज्ञापन
बाजार में भीड़ की वजह से लगा जाम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। होली से पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। इन दिनों खास कर जूता-चप्पलों और कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा खरीदार पहुंच रहे हैं। इस कारण कई बार बाजारों में जाम भी लग रहा है। बाजारों में पिचकारियों और रंग-गुलाल की दुकानें भी सज गईं हैं।
इस बार होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को मतगणना होनी है। चुनावी सरगर्मियों के बीच होली की तैयारियां भी चल रही हैं। दुकानदारों ने भी होली की तैयारियों को पूरा कर लिया है। दरअसल, पिछले वर्ष कोरोना का प्रकोप होने के कारण होली ज्यादा धूमधाम से नहीं मनाई जा सकी थी। शहर के बाजारों में गांव-देहात के लोग अभी से होली के लिए खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं।
छह सड़का, घंटा घर, चूना मंडी, पुराना बाजार, बड़ा बाजार, टिकटगंज आदि बाजारों में खरीदार जुटने के साथ दिन में कई बार जाम भी लग रहा है। मंगलवार को छह सड़का से गांधी ग्राउंड की ओर आने वाले रोड और भगवान परशुराम चौक से गद्दी चौक की ओर आने वाले रोड पर कई बार जाम लगा। संवाद