{"_id":"ce5c678ba0721a7a8152852e04c979c0","slug":"holding-four-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नकलची पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नकलची पकड़े
badaun
Updated Fri, 08 May 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नेहरू शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में शुक्रवार को समाजशास्त्र के पेपर में चार नकलचियों को पकड़ा गया। सभी के पास से नकल सामग्री बरामद की गई। आंतरिक सचल दस्ते कार्रवाई करते हुए कॉपियां नत्थी कर दीं।
विज्ञापन
शहर के चार केंद्रों पर महाविद्यालीय स्तरीय परीक्षाएं चल रहीं हैं। इसमें जहां पहले दिन एक विद्यार्थी के पास से मोबाइल बरामद हुआ था। वहीं अन्य पांच परीक्षाओं में नकल सामग्री बरामद हुई। शुक्रवार को भी सुबह की और शाम की पाली में दो-दो नकलची धर लिए गए। यह संख्या दस पहुंच गई है। प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सुबह की पाली में समाजशास्त्र प्रथम पेपर में आंतरिक सचल दल ने दो नकलचियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। वहीं शाम की पाली में हुई समाजशास्त्र सेकेंड की परीक्षा में भी दो नकलची पकड़े गए। बताया कि सभी की कॉपी नत्थी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन