{"_id":"6918d1d1263bae91a9001bba","slug":"history-council-reconstituted-anoop-singh-becomes-president-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150968-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इतिहास परिषद का हुआ पुनर्गठन, अनूप सिंह बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इतिहास परिषद का हुआ पुनर्गठन, अनूप सिंह बने अध्यक्ष
Sun, 16 Nov 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए इतिहास परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन शनिवार को हुआ। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व चुनाव अधिकारी डॉ. संजय कुमार की देखरेख में परिषद चुनाव सुचारु रूप से आयोजित किए गए। चुनाव परिणामों में एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र अनूप सिंह यादव अध्यक्ष चुने गए।
उपाध्यक्ष पदों पर बीए प्रथम सेमेस्टर के शिवकुमार कश्यप और बीए तृतीय सेमेस्टर की तमन्ना विजयी रहीं। परिषद के सचिव पद पर समीक्षा और इशू दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त सचिव पद शिवम, सौरभ सिंह, पवन कुमार और सरिता यादव ने हासिल किया। मतगणना के बाद विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व कर्तव्य की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य इतिहास विषय में शोध, अध्ययन और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान इतिहास विभाग से जुड़े वरिष्ठ प्राध्यापकों डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. रविंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रेमचंद चौधरी, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद