फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Himanshu name in the Guinness Book of Wizard of Budaun हिमांशु का गिनीज बुक में नाम दर्ज

बदायूं के जादूगर हिमांशु का गिनीज बुक में नाम दर्ज

Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Himanshu name in the Guinness Book of Wizard of Budaun हिमांशु का गिनीज बुक में नाम दर्ज
हिमांशु का गिनीज बुक में नाम दर्ज - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
देश में भले ही बदायूं का नाम पिछड़े जिलों में जाना जाता हो, लेकिन यहां पर भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सूफी-संतों की इस नगरी में जन्मे शकील बदायूंनी ने इस शहर का नाम दुनिया में किया था। ओज कवि ब्रजेंद्र अवस्थी और गीतकार डॉ.उर्मिलेश शंखधार भी इसी शहर में जन्मे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बदायूं को अलग पहचान दी। अब इसी शहर के जादूगर हिमांशु शर्मा ने भी बदायूं का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मैजीशियन हैरी के नाम से मशहूर हिमांशु शर्मा का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इस सफलता का श्रेय वह माता-पिता के साथ गाजियाबाद के गुरु रहे डीपी आजाद को देते हैं।
करीब 15 साल की उम्र से जादूगर की कला को सीख रहे शहर के मुहल्ला शेखपट्टी निवासी  स्वर्गीय नित्यानंद शर्मा के छोटे बेटे हिमांशु शर्मा आज अपनी सफलता से बेहद खुश हैं। यूपी के कई जिलों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में जादू की कला से धूम मचाने वाले युवा जादूगर हिमांशु ने बताया कि वह अब तक लुधियाना, दिल्ली, बरेली, शमशाबाद, मथुरा, पटना आदि करीब 100 से ज्यादा शहरों में मैजिक शो कर चुके हैं। इसलिए उन्हें मैजीशियन हैरी के नाम से जाना जाता है। बोले, 24 अप्रैल को इंडियन ब्रदरहुड ऑफ मैजीशियन सोसाइटी, दिल्ली द्वारा  एनडीएमसी कंर्वेशन हाल में हुए सार्क मैजिक कांफ्रेस में दुनिया के लगभग 500 से अधिक जादूगर सम्मलित हुए थे, जिसमें से 162 जादूगरों ने पांच घंटे से भी अधिक समय तक लगातार मैजिक शो किए। इसमें उन्होंने भी प्रतिभाग किया था। बकौल हिमांशु, पिछला रिकार्ड इटली के फिज्म शहर में 142 जादूगरों द्वारा मिलकर विश्व रिकार्ड बनाया गया था, लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम की उपस्थिति में अब यह कीर्तिमान भारत के नाम आ चुका है।
विज्ञापन

बोले, उन्होंने दस साल की मेहनत और अथक प्रयास से इस कीर्तिमान को हासिल किया है। दूरदर्शन पर आने वाले प्रोग्रामों को देखकर उन्होंने जादू को सीखा। वैसे उनके गुरु गाजियाबाद के डीपी आजाद हैं। उन्हीं से जादू की कई कलाएं सीखीं हैं। बताया कि वह दो भाई हैं, जिनमें बड़े भाई विवेक शर्मा की बिजली की दुकान है। दो बहनें हैं। उनका कहना है कि मनुष्य किसी भी क्षेत्र में मेहनत करें, तो उसे कोई भी मंजिल पाना कठिन नहीं होगा। उनका इरादा भविष्य में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर बदायूं और माता-पिता का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed