फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   helpline

चाइल्ड हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

Sun, 23 Aug 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
म्याऊं स्थित अवेयर नेस पब्लिक स्कूल में बीती 21 अगस्त को श्रमिक समाज शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में चाइल्ड हेल्पलाइन1098 का प्रचार प्रसार किया गया। इस मौके पर चाइल्ड हेल्प केंद्र म्याऊं के कोआर्डीनेटर नरसिंह प्रभाकर ने स्कूली बच्चों को हेल्पलाइन कार्य पद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा राष्ट्रीय स्तर पर चौबीस घंटे उपलब्ध है। इसका प्रमुख उद्देश्य यह कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण पोषण और उनकी त्वरित आकस्मिक सहायता प्रदान कराना। बताया कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता बाल हित में संस्थाओं के बीच समन्वय बनाना, बच्चों के लिए के लिए पहल एवं दबाव बनाना है। इस हेल्पलाइन जरिए बाल मजदूर, कूड़ा बीनने बाले बच्चे, सड़को पर घूमने बाले बच्चे, विशेष बाले बच्चे, अनाथ बच्चे जिसका परिवार समस्या से घिरा हो, इसके साथ ही अन्य कोई बच्चा जिसे मदद की जरूरत है वह 1098 टोल फ्री नंबर पर फोन करके सहायता मांग सकता है। इस संस्था के माध्यम से बच्चों को दी जाने बाली सुविधाओं में  प्रमुख रूप से आश्रय दिया देना, संदर्भित सेवा प्रदान कराना, भावनात्मक सहयोग व मार्ग दर्शन कराना, बच्चे का शोषण से बचाव कराना एवं न्याय दिलाना, स्वास्थ्य सेवाए मुहैया कराना, शिक्षा दिलाना आदि शामिल हैं। इस मौके पर संस्था के मौजूद लोगों ने बाल आधिकारों के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक स्तयापाल सिंह, उदयवीर सिंह, दुर्वेश कुमार, भीमसेन भारती, अमित कुमार सिंह, विपिन सिंह, प्रीति शर्मा, रेनू कुमारी, अखिलेश कुमार, रंजीत सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed