फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heat waves made everyone miserable...life affected

Budaun News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल...जनजीवन प्रभावित

Thu, 30 May 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 30 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Heat waves made everyone miserable...life affected
डॉ.राघवेंद्र मोहन।
बदायूं। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए हैं। पिछले 15 दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक तेज धूप त्वचा को झुलसा रही है। लोग तरह-तरह के बचाव कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम 35 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह 11 बजे के बाद से ही लू चलने लगी। जो लोग घरों से निकले उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से तापमान 44 से 46 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। धूप से त्वचा झुलस रही है। भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में पहुंचे 241 डायरिया मरीज
जिला अस्पताल में मलेरिया के साथ लू से भी पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1211 मरीज पहुंचे। इसमें 16 मरीज लू से पीड़ित थे, जिन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं 241 मरीज सिर दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार आदि समस्या के आए। डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि बच्चे और व्यस्क सभी गर्मी से बीमार हो रहे हैं। ऐसे मरीजों को नियमित ओआरएस घोल पीने की सलाह दी जा रही है। साथ ही धूप में न निकलने और ताजा और संतुलित खाना खाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू के प्रकोप से बचने के उपाय
कड़ी धूप यानी दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय अपना सिर ढकने के लिए कपड़ा, टोपी या छाते का उपयोग करें।
पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
सफर में अपने साथ पीने का पानी रखें।


लू के मौसम में बेल का जूस पीना बहुत लाभप्रद होता है। जूस को बर्फ के साथ न लें। जूस को फ्रीज में ठंडा करके पी सकते हैं लेकिन अलग से बर्फ मिलाकर न पीएं। ऐसे लोग जो हर रोज बाइक से 50 से 100 किलोमीटर चलकर डयूटी कर रहे हैं । उनको लू से बचाव के लिए रामबाण साबित होगा।- डॉ.राघवेंद्र मोहन, यूनानी एवं आयुर्वेद विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी

डॉ.राघवेंद्र मोहन।

डॉ.राघवेंद्र मोहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed