फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health fairs were held at health centers, with more patients suffering from colds and flu.

Budaun News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले, सर्दी-जुकाम के अधिक पहुंचे मरीज

Mon, 09 Mar 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Health fairs were held at health centers, with more patients suffering from colds and flu.
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉक्टर जहीर अहमद। संवा
बदायूं। जिले के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों को नि:शुल्क जांच, परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। होली के त्योहार के कारण कुछ केंद्रों पर मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। कुछ केंद्रों पर रक्त जांच, मलेरिया-टाइफाइड की जांच के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। गर्भवती महिलाओं की जांच व स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक 71 मरीजों की जांच की गई। इनमें अधिकांश मरीज खांसी, सर्दी और जुकाम से पीड़ित थे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयां लिखीं।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स पूनम ने मरीजों को दवा वितरित की। टीबी के मरीजों को एलटी जावेद अहमद ने दवा प्रदान की। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा ने करीब 20 मरीजों को देखकर दवा दी। एएनएम ऊषा तोमर ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। वहीं, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने यूनानी दवा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को नहीं देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 30 मरीजों को मिला उपचार
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में अपराह्न दो बजे तक लगभग 30 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार की मौजूदगी में डॉ. खदीजा खातून और डॉ. होशियार ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयां वितरित कीं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि होली के त्योहार के कारण मेले में मरीजों की संख्या सामान्य से कम रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या बढ़ेगी और अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएंगे। संवाद



आरोग्य मेले में 66 मरीजों को मिला उपचार, 19 ने कराई खून की जांच
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक 66 मरीज उपचार लेकर जा चुके थे। डॉक्टर की सलाह पर 19 मरीजों ने रक्त जांच कराई। इनमें मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, पीलिया और शुगर की जांच शामिल रहीं। एक मरीज की शुगर सामान्य से अधिक पाई गई, जबकि अन्य जांच सामान्य रहीं। मेले में एएनएम एलम और सीएचओ कृतिका सिंह की ओर से 18 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. जहीर अहमद ने केंद्र पर महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान फार्मासिस्ट समद अली, स्टाफ नर्स कल्पना, वार्ड बॉय कैलाश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉक्टर जहीर अहमद। संवा

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉक्टर जहीर अहमद। संवा

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉक्टर जहीर अहमद। संवा

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉक्टर जहीर अहमद। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed