{"_id":"627ea3d7b66fbe179c02de44","slug":"health-badaun-news-bly484751110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण को स्वास्थ्य विभाग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण को स्वास्थ्य विभाग तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। टीकाकरण के लिए अब शासन से लक्ष्य और तिथि मिलने का इंतजार है। उम्मीद है कि 15 मई के बाद किसी भी दिन टीकाकरण शुरू करने की तारीख मिल सकती है।
शासन ने स्वास्थ्य विभाग को पिछले दिनों 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही पांच से 12 वर्ष के बच्चों का डाटा जुटाने को भी कहा था। 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू हुआ था। 1.32 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 82 हजार से ज्यादा बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण को लेकर होमवर्क में जुटा है। बच्चों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए परिषदीय स्कूलों से अभियान शुरू किया जाएगा।
दरअसल, एक जून से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। ऐसे में इससे पहले टीकाकरण शुरू कराने की योजना है, ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पांच से 12 आयु वर्ग में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टीका लगाया जा सके। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। शासन से टीकाकरण का लक्ष्य और तिथि मिलने का इंतजार है।