फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

अब सीधे एंबुलेंस चालकों को लगेगी आपकी कॉल

Mon, 21 Sep 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) 108 और 102 एंबुलेंस सेवा अब नई गाइड लाइन के तहत संचालित होगी। इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच अक्टूबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा के टाइम रिस्पांस में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 41 एंबुलेंस 102 और 36 एंबुलेंस 108 के साथ दो एएलएस एंबुलेंस हैं। इनमें से कुछ एंबुलेंस को कोरोना ड्यूटी में लगाया गया है। सरकार अब एंबुलेंस संचालन करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी के साथ नए सिरे से करार करने जा रही है। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर से रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी के साथ अब सरकार नए सिरे से करार करने जा रही है। इसके तहत एंबुलेंस के टाइम रिस्पांस में सुधार भी शामिल है।
विज्ञापन

दरअसल, अब तक अगर एंबुलेंस को कॉल की जाती है तो कॉल पहले लखनऊ स्थित कॉल सेंटर जाती है। इसके बाद नजदीक की एंबुलेंस को वहां से कॉल की जाती है। नई व्यवस्था में कॉल सीधे एंबुलेंस चालक के पास पहुंचेगी। इसके लिए एंबुलेंस में कुछ सुधार के साथ नई डिवाइस भी लगाए जाएंगे। एंबुलेंस सेवा के जिला कोऑर्डिनेटर रोहित यादव ने बताया कि शासन स्तर पर नए सिरे से अनुबंधन की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय स्तर से जो सूचनाएं मांगी गई थीं वे भेज दी गई हैं। अगले महीने से नई गाइड लाइन के साथ एंबुलेंस का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed