फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

मानकपुर में गंदगी देखकर डीएम भड़के, दोनों सफाई कर्मी सस्पेंड

Sun, 03 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Health
उझानी (बदायूं)। मानकपुर समेत दो गांवों में बुखार से महिला समेत छह लोगों की मौत से मची अफरातफरी के बाद शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सीएमओ के साथ मौके पर पहुंचकर हकीकत को जाना। प्रधानपति और बीडीसी ने गंदगी की शिकायत की तो उन्होंने गलियों को भी देखा। ग्रामीणों ने डॉक्टरों की भूमिका पर सवाल उठाया। गंदगी देख डीएम ने ब्लॉक के अफसरों को आड़े हाथ लिया। गांव में तैनात दोनों सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बुखार के मरीजों की सेहत में सुधार होने तक सीएमओ को भी मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी दोपहर में मानकपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह से मानकपुर में मौतों को लेकर जानकारी की। गांव में प्रधानपति शमशुल पहलवान और बीडीसी शवाब आलम ने सफाई कर्मियों की डीएम से शिकायत की। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय के पास की नालियों को देखा तो गंदगी और कीचड़ देख डीडीओ चंद्रशेखर को विशेष अभियान चलाकर गलियों की सफाई कराने का निर्देश दिया। डीडीओ पर ही बीडीओ का प्रभार है। गांव की सफाई में लापरवाही पर मानकपुर के दोनों सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। अफसरों ने स्कूल कैंपस में लगे स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। मरीजों से भी बुखार को लेकर जानकारी की गई।
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने अफसरों से डॉक्टरों की भी शिकायत की। कहा कि स्थानीय स्तर से जिन डॉक्टरों को इलाज के लिए भेजा गया था, वह विशेषज्ञ नहीं थे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि मानकपुर के बुखार के मरीजों में डेंगू की आशंका पर दो बार में 68 महिला, पुरुष और बच्चों के ब्लड सैंपल लेकर जांच को बरेली भेजे गए थे। इनमें अंतशा, निसार, राशिद और सितारा को डेंगू की पुष्टि हुई थी जो अब पूरी तरह ठीक हैं। बता दें कि बुखार से मानकपुर में अब तक महिला समेत पांच लोगों और देवरमई पूर्वी के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। डीएम समेत अफसरों के निरीक्षण के वजह से ब्लॉक और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी रही। डीएम के जाने के बाद ही एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मियों को बुलाकर अभियान भी शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकपुर से डीएम और एसएसपी के जाने के बाद तहसीलदार सदर रामनारायन सिंह ने सीएमओ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी इलाज को लेकर जानकारी की। उपस्थिति रजिस्टर देखने के बाद उन्होंने डॉक्टरों को भी बुखार के मरीजों के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। चिकित्साधीक्षक ने उन्हें बताया कि बुखार के अधिकतर मरीज जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे।

शनिवार को मानकपुर पहुंचे जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम में शामिल पंकज कुमार और कमर इकबाल ने बताया कि मौके पर ओपीडी में जिन 138 मरीजों को देखा गया, उनमें अधिकतर को बुखार है। मरीजों को बुखार की दवाएं मुहैया करा दी गई हैं। साथ ही डेंगू की आशंका के चलते 20 मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर जांच को बरेली भेजा गया है। गांव में अब फिर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed