{"_id":"6aa459385d15ef51960a009a","slug":"headmaster-suspended-for-viral-pornographic-video-badaun-news-c-123-1-bdn1037-172898-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
उघैती। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को जनता जूनियर हाई स्कूल खंडोई के प्रधानाध्यापक रामेश्वर दयाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया। स्कूल के प्रबंधक ने यह कार्रवाई बीएसए की ओर से संस्तुति पत्र मिलने के दो दिन बाद की है।
प्रधानाध्यापक से जुड़ा अश्लील वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर हुआ था। इसके बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ बीएसए और प्रबंध समिति के पास शिकायतें ग्रामीणों की ओर से गई थीं। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया था।
वीडियो के संबंध में विभिन्न स्तरों से सूचनाओं एवं शिकायतों के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद बीएसए ने प्रबंध समिति को पत्र जारी कर निलंबन की संस्तुति की थी। इधर, विद्यालय के प्रबंधक करतार सिंह ने बताया कि प्रबंध समिति की बैठक करने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद निलंबन आदेश जारी किया गया है। प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच कराने के लिए जांच अधिकारी की नियुक्त करने के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।