फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Head constable found absent on PRV

Budaun News: पीआरवी पर अनुपस्थित मिला हेड कांस्टेबल

Mon, 29 Jan 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Head constable found absent on PRV
उसावां थाने का निरीक्षण करते सीओ केके तिवारी। संवाद
उसावां। सीओ दातागंज की चेकिंग में पीआरवी 1303 पर तैनात हेड कांस्टेबल अनुपस्थित मिला। सीओ ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को लिखा है। बाद में उन्होंने उसावां थाने पहुंचकर उसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर सीओ दातागंज केके तिवारी उसावां थाने आ रहे थे। रास्ते में रुखाडा पुलिया मोड़ पर पीआरवी 1303 खड़ी थी। उसे देखकर सीओ ने अपनी गाड़ी रुकवा ली और पीआरवी 1303 को जाकर देखा। पूछने पर पता चला कि हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार उस पर तैनात है लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। सीओ ने बताया कि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई कराने को एसएसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने उसावां थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। थाने में महिला कांस्टेबल अर्चना राजपूत महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थी। उन्होंने महिला और पुरुष आगंतुक रजिस्टर भी चेक किया। ऑफिस को भी देखा। बाद में उन्होंने एसओ मान बहादुर सिंह से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपनिरीक्षक इंद्रदेव सिंह, रामानंद गिरि, अनोज कुमार मौजूद मिले। उन्हें मुकदमों से संबंधित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed