फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   haighway

मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे के लिए 10 करोड़ और मिले, काम पकड़ेगा रफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
haighway
बदायूं। मेरठ-बदायूं राजमार्ग के काम में जब तेजी आएगी। बजट मिलने के बाद काम रफ्तार पकड़ेगा। सहसवान नगर के बीच अब भी काम काफी धीमी गति से चल रहा है। हाईवे के चौड़ीकरण के लिए पूर्व में यहां हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण भी हटवाया जा चुका है।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे नंबर 18 को बदायूं-मेरठ राजमार्ग के नाम से जाना जाता है। करीब डेढ़ साल पहले हाईवे के चौड़ीकरण और इसे टू-लेन बनाने का काम शुरू हुआ था। जिले में हाईवे की सीमा करीब 45.40 किमी है। सरकार हाईवे के चौड़ीकरण पर 316.78 खर्च कर रही है। बदायूं में 162.00 से 207.400 तक हाईवे की लंबाई भी 45.40 किमी है। हाईवे निर्माण पूरा होने के बाद बदायूं-मेरठ के बीच वाहन फर्राटा भर सकेंगे। अब तक हाईवे के लिए सरकार 209.57 करोड़ जारी किया था। अब 10 करोड़ का बजट और जारी किया गया है। हाईवे का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। सहसवान समेत कुछ कस्बों में यह हाईवे आबादी के बीच से गुजर रहा है। ऐसे में यहां काम की रफ्तार धीमी है। सहसवान में शहबाजपुर और अकबराबाद चौराहे के पास अभी पूरी तरह अतिक्रमण नहीं हट सका है तो स्थिति ज्यादा खराब है। हाल ही में बजट जारी होने के बाद अब काम के रफ्तार पकड़ने की बात कही जा रही है। मार्च के अंत तक इस हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राजमार्ग संख्या-18 मेरठ-बदायूं हाईवे के लिए शासन ने हाल ही में 10 करोड़ का बजट जारी किया है। हाईवे का काम तेजी से चल रहा है। बजट मिलने के बाद काम और रफ्तार पकड़ेगा। ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों पर स्टेट हाईवे को टूलेन करने का काम अब बजट मिलने के बाद शुरू हो जाएगा। - प्रमोद कुमार, एक्सईएन निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed